{"_id":"613b9cfa8ebc3ec36e6e314b","slug":"the-doctor-cut-off-the-leg-of-the-child-growing-in-the-womb-kasganj-news-agr5071159172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में पल रहे बच्चे की काट दी टांग, परिजनों ने दी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भ में पल रहे बच्चे की काट दी टांग, परिजनों ने दी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
पटियाली। एक अप्रक्षित चिकित्सक ने गर्भ में पल रहे बच्चे की टांग काट दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकंदरपुर वैश्य के नगला अबदाल निवासी बालिस्टर सिंह की पत्नी विनीता पांच माह की गर्भवती थी। बालिस्टर ने अपनी पत्नी का 6 सितंबर को अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड चिकित्सक गर्भ में पल रहे बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया तथा चिकित्सक को अल्ट्रासाउंड दिखाकर राय लेने का कह दिया। इसके बाद वह पटियाली के गंजडुडवारा रोड पर चिकित्सक रमा मिश्रा को दिखाने के लिए गया। उसने दवाई दे दी। आरोप है कि दवा के बाद विनीता की हालत बिगड़ गई।
बच्चा बाहर निकलने लगा। इसके बाद वह फिर से चिकित्सक के पास गया तो उसने बच्चे की बाहर निकल रही टांग को काट दिया। इसके बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को कासगंज में एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ तथा उसकी टांग कटी हुई निकली।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पुलिस को मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अवधेश कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी पटियाली
गर्भ में पलने वाले बच्चे की टांग काट दिए जाने के मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विभाग दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगा तथा अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ