{"_id":"628a6e4269d49217aa0059a0","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-under-construction-gaushala-kasganj-news-agr5343252154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गोशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गोशाला का किया निरीक्षण
विज्ञापन
पटियाली। नगर के बाईपास रोड स्थित हाजी हरवैन शाह दरगाह के निकट एक करोड़ 64 लाख रुपये की लगात से बन रही गोशाला का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग ईंट और दीवार में प्रयोग ईंट की घटिया क्वालिटी के पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन टीन शेडों, कमरों आदि का निरीक्षण किया। निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को चेक किया। इंटरलॉकिंग ईंट को उखड़वाकर देखा गया। ईंट निकालने में ही टूट गई। इसी तरह दीवार में प्रयोग होने वार्ली इंट भी अच्छी क्वालिटी की नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। ईंट को सैंपल के लिए अपने साथ ले आईं।
गोशाला का समय से गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कस्बे में बन रहे सॉलिडबेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भी डीएम ने निरीक्षण किया। इसकी मशीनें अभी तक न आने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान इस दौरान प्रभारी अधिशासी अधिकारी उपजिलाधिकारी रितु सरोही मौजूद रहीं।