फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The District Magistrate found the night shelter at the district hospital locked and ordered it to be opened immediately.

Agra News: डीएम को जिला अस्पताल में बंद मिला रैन बसेरा, तुरंत खुलवाया

Tue, 23 Dec 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate found the night shelter at the district hospital locked and ordered it to be opened immediately.
रैन बसेरा खुलवाते डीएम
आगरा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच रैन बसेरों की बदहाल व्यवस्थाओं पर अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने रैन बसेरों और शेल्टर होम का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में रैन बसेरा बंद मिलने पर डीएम ने उसे तुरंत खुलवाया और अस्पताल अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला में रैन बसेरे पर ताला…कौन है रखवाला शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम अरविंद बंगारी ने जिला अस्पताल में कहा कि ठंड के मौसम में आश्रय स्थलों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजामंडी, जीवनी मंडी, एसएन मेडिकल कॉलेज रोड स्थित रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। रैन बसेरों में ठहरे लोगों से बातचीत भी की। कमियां दिखने पर मातहतों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी रैन बसेरे 24 घंटे खुले रहेंगे और किसी भी समय जरूरतमंद को आश्रय देने से इन्कार नहीं किया जाएगा। मुख्य मार्गों और चौराहों पर रैन बसेरों की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। कुछ स्थानों पर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच कर उनकी मरम्मत और वैधता सुनिश्चित कराने के निर्देश मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एमजी रोड, रावली चौराहा, नालबंद चौराहा समेत अन्य इलाकों में फुटपाथों पर रह रहे लोगों से डीएम ने बातचीत की और उन्हें नजदीकी रैन बसेरों में पहुंचाने के निर्देश नगरायुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर खुले में सोने वालों को शेल्टर होम तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed