फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The district got 5th place in the ranking of development works

विकास कार्यों की रैकिंग में प्रदेश में मैनपुरी को मिला पांचवां स्थान

Wed, 29 Jun 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The district got 5th place in the ranking of development works
मैनपुरी। विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी प्रदेश के 75 जिलों में शीर्ष पांच में पहुंच गया है। बीते अप्रैल माह के आधार पर जारी हुई रैंकिंग में जिला 14वें स्थान पर था। ऐसे में फिर एक बार मैनपुरी ने विकास कार्यों में लंबी छलांग लगाई है। मंडल के चारों जिलों में भी मैनपुरी टॉप पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा विकास कार्यों के आधार पर हर माह प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। बुधवार को रैंकिंग जारी की गई। इसमें मैनपुरी को पांचवां स्थान मिला। झांसी प्रथम स्थान पर है। बीते माह की अपेक्षा इस बार रैंकिंग में नौ पायदान का सुधार हुआ है। अप्रैल के आधार पर जारी रैंकिंग में मैनपुरी को 14वां स्थान मिला था। ऐसे में विकास कार्यों की रफ्तार में मैनपुरी ने लंबी छलांग लगाई है। सीडीओ विनोद कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए जिले को टॉप रैंक में रखने के लिए बेहतर प्रयास करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

----
मंडल में मारी बाजी, आगरा सबसे नीचे
मंडल के चारों जिलों में भी मैनपुरी ने बाजी मारी है। पांचवें स्थान के साथ मैनपुरी प्रथम स्थान पर, 53वें स्थान के साथ मथुरा द्वितीय स्थान पर, 70वें स्थान के साथ फिरोजाबाद तीसरे और 71वें स्थान के साथ आगरा सबसे नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
40 बिंदुओं में पर ए श्रेणी
कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा रैंकिंग के लिए कुल 73 बिंदुओं/योजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट ली जाती है। इसमें मैनपुरी में केवल 41 बिंदु लागू होते हैं। इसमें से 40 बिंदुओं में मैनपुरी को ए श्रेणी मिली है। केवल एक बिंदु को डी श्रेणी में रखा गया है।

विकास कार्यों के निरंतर संचालन और बेहतरी के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रयासरत हैं। रैंकिंग में पांचवां स्थान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। इसी ऊर्जा के साथ अधिकारी और कर्मचारी आगे भी प्रयासरत रहें।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed