{"_id":"6a19d3d1e2b3017eb80faf01","slug":"the-desecration-of-the-ambedkar-statue-led-to-a-traffic-jam-and-uproar-on-the-jaipur-highway-a-demand-was-made-to-register-an-fir-against-those-who-vandalized-the-statue-in-kaurai-village-kirawali-the-additional-dcp-assured-to-install-a-new-statue-agra-news-c-421-1-ag11011-9155-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंबेडकर प्रतिमा खंडित करने पर जयपुर हाईवे पर जाम, हंगामा, किरावली के कौरई गांव में प्रतिमा खंडित करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग, एडिशनल डीसीपी ने दिया नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंबेडकर प्रतिमा खंडित करने पर जयपुर हाईवे पर जाम, हंगामा, किरावली के कौरई गांव में प्रतिमा खंडित करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग, एडिशनल डीसीपी ने दिया नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली थाना क्षेत्र के गांव कौरई में बीती रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं ने शुक्रवार सुबह जयपुर हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। एडिशनल डीसीपी ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका।
कौरई ग्राम पंचायत परिसर के पास जयपुर हाईवे किनारे स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सिर विहीन प्रतिमा देखी, तो गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना ग्राम प्रधान बंटी सिसोदिया को दी गई। सूचना पर बसपा, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी पहुंच गए। ग्रामीणों, बसपा व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जयपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि कौरई में आंबेडकर प्रतिमा पहले भी कई बार तोड़ी जा चुकी है। उनका कहना है कि आंबेडकर पार्क की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आसपास जमीन खरीदने वाले कुछ लोग पार्क की चारदीवारी नहीं बनने दे रहे हैं, जिसके चलते प्रतिमा बार-बार निशाना बन रही है। एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार दीपांकर सिंह व राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति संभाली। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) हिमांशु गौरव ने प्रदर्शनकारियों को नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया, इसके बाद ही वह जाम खोलने को तैयार हुए। उधर, सपा नेताओं ने एसडीएम दिव्या सिंह को ज्ञापन देकर घटना में संलिप्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, राशिद हसन चिश्ती, साबित कुरैशी, देवेंद्र शर्मा, वसीम कुरैशी, राहुल चाहर आदि मौजूद रहे।थाना प्रभारी किरावली सत्यवीर सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों और संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। फिलहाल मामले के समाधान को लेकर बातचीत चल रही है। पुलिस घटना के पीछे शामिल अराजक तत्वों की पहचान में जुटी है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हिमांशु गौरव, एडिशनल डीसीपी (क्राइम)