फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The defeat in Uttar Pradesh, coupled with the disappointing performance of the players from Agra, is a cause for concern.

Agra News: यूपी की हार, आगरा की खिलाड़ियों का भी निराशाजनक प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The defeat in Uttar Pradesh, coupled with the disappointing performance of the players from Agra, is a cause for concern.
आगरा। कोलकाता के आदित्य क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को राजस्थान के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में आगरा की खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन

पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर चर्चा में रहीं आगरा की तेज गेंदबाज कल्पना लोधी इस मैच में लय बरकरार नहीं रख सकीं। उन्होंने तीन ओवर में 24 रन खर्च किए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर पाईं। वहीं बल्लेबाजी में आगरा की सिद्धांगना वर्मा 16 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि टीम की कप्तान यशिका महज चार रन ही जोड़ सकीं।
विज्ञापन


यूपी की टीम 50 ओवरों के मुकाबले में 33 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल तीन विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed