फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The deer has not seen or heard like this

मृग ऐसा तो देखा न सुना जैसा यह सुघड़ सलोना है

Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The deer has not seen or heard like this
अजीतगंज। गांव में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुधवार की रात सीता हरण लीला का मंचन किया गया। मायावी मृग को देख सीता ने श्रीराम से कहा कि मृग ऐसा तो देखा न सुना जैसा यह सुघड़ सलोना है। सीता के कहने पर श्रीराम मृग का शिकार करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

रामलीला के कलाकारों ने लीला मंचन में सूर्पनखा अंगभंग, खरदूषण वध, सीता हरण और शबरी की भक्ति की लीला का जीवंत मंचन किया। लीला प्रसंग में सोने का मृग देखकर सीता ने राम से कहा कि मृग सिर से पांव तक सोना ही सोना है। राम के मृग के पीछे जाने के बाद रावण ने धोखे से सीता का हरण किया। सीता के वियोग में राम शबरी के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने शबरी के जूठे बेर खाए। शबरी ने श्रीराम को सुग्रीव के बारे में जानकारी दी। रंगमंच पर लीला का शुभारंभ डॉ. अनंत मिश्रा और एड, हेमंत मिश्रा ने संयुक्त रूप से भगवान के स्वरूपों की आरती उतार कर किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र मिश्रा, बबलू अग्निहोत्री, रॉकी दुबे, सौरभ दुबे, दिनेंद्र मिश्रा, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, राधाबल्लभ मिश्रा, गोल्डन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सक्सेना, रामचंद्र दुबे, दीपू मिश्रा, पुष्पेंद्र, ऋषी अग्निहोत्री, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed