{"_id":"e94daf67e6f64f2065630ca68e0bef46","slug":"the-death-of-the-soldier-and-two-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सिपाही समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से सिपाही समेत दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर ग्राम पीली पोखर के समीप शनिवार रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक सिपाही समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों किसी शादी समारोह में शामिल होने सादाबाद जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुल्कराज (40) पुत्र उमराव सिंह निवासी बरकतनगर थाना नगला जिला बिजनौर आगरा में आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह आगरा के खंदारी से शनिवार रात लगभग 11 बजे अपने साढू़ राजेश उर्फ छोटू (26) पुत्र देवी सिंह निवासी राकेश नगर नरायच थाना एत्माउद्दौला के साथ सादाबाद शादी समारोह में जा रहे थे। पीली पोखर के समीप सामने से आई कार की चपेट में आने से मुल्कराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, कार सवार अजय श्रीवास्तव निवासी नगला कली शमसाबाद रोड आगरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया की कार सवार नशे की हालत में थे। वहीं, कागारौल में आगरा-जगनेर मार्ग पर गढ़मुक्खा के पास शाम लगभग साढ़े सात बजे कार और निजी बस की टक्कर में कार सवार लक्ष्मण सिंह (30) और उनका भतीजा जीतू (24) पुत्र कल्याण सिंह निवासी किरावली क्षेत्र के गांव बैहरावती पृथ्वीपुरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों कोे आगरा भेज दिया।
विज्ञापन