फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of a young man in police custody

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

Mon, 05 Jan 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 05 Jan 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा सब्जी मंडी में रंगे हाथ दबोचे गए बाइक चोरी के आरोपी युवक ने रविवार शाम को थाने की हवालात में दम तोड़ दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे यातनाएं दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत पर पुलिस के होश उड़ गए। आननफानन उसे कंबल में लपेटकर पुलिसकर्मी एसएन अस्पताल लेकर आए। एसएसपी राजेश मोदक, एसपीआरए बबीता साहू, सीओ करुणाकर राव भी आ गए।
विज्ञापन

हंसेला गांव का हरिओम रविवार दोपहर एक बजे बाइक से अछनेरा मंडी में सब्जी खरीद रहा था। तभी एक युवक ने उसकी बाइक स्टार्ट कर ली। ये देखकर फल विक्रेता ने उसे दबोच लिया। बाइक चोर को पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में उसने अपना नाम चौमा शाहपुर, फतेहपुर सीकरी निवासी संजय पुत्र जगदीश बताया। इसके बाद पुलिस उसे अछनेरा थाने ले आई। शाम करीब पांच बजे हवालात में बंद संजय की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। उधर, संजय के धनौली (मलपुरा) के रिश्तेदार ओमप्रकाश शर्मा जानकारी पर थाने पहुंच गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसवालों ने उसे थर्ड डिग्री दी। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संजय को कंबल में लपेटकर जीप से ले जाते देखा था। शाम करीब सात बजे संजय के घरवाले ग्रामीणों के साथ थाने आ गए। मृतक के भाई छोटू ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने उसके भाई को थाने में थर्ड डिग्री दी। एसपीआरए बबीता साहू ने बताया कि पब्लिक के पीटने से संजय की हालत बिगड़ी थी। उसे एसएन अस्पताल लाया गया, जहां दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दोषी पर कार्रवाई होगी: एसएसपी
एसएसपी राजेश मोदक ने बताया कि चोरी के आरोपी की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग के नियमों का पालन किया जा रहा है। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। न्यायिक जांच होगी। अगर मृतक के घरवाले पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हैं तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा। चोरी के आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed