फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead body of a farmer who went to the market was found in the canal

बाजार गए किसान का शव नहर में मिला

Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a farmer who went to the market was found in the canal
कुर्राचित्तरपुर। घर से बाजार जाने के लिए निकले किसान दाताराम का शव मंगलवार को नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुरा निवासी दाताराम सोमवार शाम घर से कुर्राचित्तरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने किसान की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह राहगीरों ने नहर में शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला, जिसकी पहचान किसान दाताराम के रूप में हुई।
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई कि बाजार से लौटते समय नहर के पास रखे बिजली के खंभों के ऊपर से निकलने के दौरान उसका पैर फिसल गया हो और नहर में गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने भी हत्या की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने सही कारणों की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed