फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The darkness of superstition was driven away by science

Agra News: विज्ञान से भगाया अंधविश्वास का अंधेरा

Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The darkness of superstition was driven away by science
कासगंज। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब एवं बेसिक शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कल्याणपुर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्राओं ने अपने माॅडल प्रदर्शित किए। इस दाैरान विज्ञान की प्रदर्शनी दिखाकर छात्राओं को अंधविश्वास से बचाने का प्रयास भी किया गया। इसमें बिना माचिस के हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने, अग्नि स्नान एवं हवा में मिठाई बनाकर खिलाने आदि विज्ञान की कलाएं दिखाई गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम राकेश कुमार पटेल, विशिष्ट अतिथि बीएसए सूर्य प्रताप सिंह एवं जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक समेकित शिक्षा बीके सिंह एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति दी। जनपद के सभी कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मलाना पुरस्कार प्राप्त गाजियाबाद की रोहिणी गोले ने अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में बिना माचिस के हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करना, अग्नि स्नान, सर पर आग लगाना, हवा में भभूत बनाना, चमत्कारी लौटे का जल कभी खत्म ना होना, पानी से दीप प्रज्वलित करना, नारियल में जल से आग लगाना, बिना सर्जरी के पेट से पथरी निकलना, तरह-तरह की सुगंधों की अभिभूति कराना एवं मिठाई चॉकलेट आदि हवा में बना कर खिलाना आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की वाॅर्डन नीलम मिश्रा, सरिता चौहान, सरिता शर्मा, प्रीति चौधरी, अवधेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed