फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The crisis of wastage on 50 thousand hectares of crops in the district

Agra News: जिले के 50 हजार हेक्टेयर फसलों पर बर्बादी का संकट

Fri, 04 Aug 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The crisis of wastage on 50 thousand hectares of crops in the district
कासगंज। जिले में बृहस्पतिवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश से खेत जलमग्न हो गए। जिससे तकरीबन 50 हजार हेक्टेयर फसलों पर बर्बादी का संकट खड़ा हो गया है। बारिश से हो रही फसलों की बर्बादी ने किसान की चिंता को बढ़ा दिया है। बारिश का सबसे अधिक असर कासगंज व सहावर तहसील क्षेत्र में हुआ है। सहावर तहसील क्षेत्र में रात के समय कुछ घंटों में ही सबसे अधिक 84 एमएम बारिश हुई। वहीं कासगंज तहसील क्षेत्र में 66 एमएम बारिश हुुई। जिससे खेत पानी से भर गए। इस समय खेतों में खेतों में मक्का, बाजार, धान मूंग की फसल का सीजन चल रहा है। धान की फसल को तो इस बारिश से नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मक्का एवं बाजरा की फसलों के लिए बारिश अभिशाप बन गई। जिन किसानों ने दो तीन दिन पहले ही अपनी फसल की बोआई की है, जिससे खेतों में बोया गया बीज खराब होने का खतरा पैदा हो गया। वहीं जो फसल कुछ बढ़ गई है उसके गलने का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा सब्जी की फसलों में इस समय खेतों में किसान ने टमाटर की पौध तैयार की है। वहीं लौकी, तोरई, मिर्च, अरबी, भिंडी की फसल भी बोई गई है। बारिश से इन फसलों पर भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


बारिश से सबसे अधिक नुकसान बाजार को हो रहा है। किसान को बार बार बाजरा बोना पड़ रहा है। अंकुरण बारिश से प्रभावित हो जाता है। मक्का की फसल को भी बारिश से नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed