{"_id":"68ed66532e44e6c4620ae719","slug":"the-corporation-cracked-down-on-the-karkunj-intersection-removing-shops-on-the-footpath-agra-news-c-25-1-agr1067-891824-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दिवाली से पहले अतिक्रमण के खिलाफ, फुटपाथ पर लगीं दुकानें हटवाईं; सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दिवाली से पहले अतिक्रमण के खिलाफ, फुटपाथ पर लगीं दुकानें हटवाईं; सामान किया जब्त
Tue, 14 Oct 2025 07:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:44 AM IST
सार
दिवाली से पहले नगर निगम आगरा ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। करकुंज चौराहे पर निगम ने फुटपाथ पर लगीं दुकानें हटवाईं। इस दौरान विरोध भी काम नहीं आया।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को करकुंज चौराहे पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए कई ठेल-धकेल वालों तथा सब्जी विक्रेताओं के ठेल-धकेल, काउंटर और अन्य सामान जब्त किए।
स्थानीय नागरिकों की ओर से नगर आयुक्त को शिकायत की गई थी कि करकुंज चौराहे पर फुटपाथों और सड़क किनारे अवैध रूप से सब्जी मंडी जैसी स्थिति बना दी गई है। दिनभर ठेल-धकेल और अस्थाई दुकानों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तुरंत प्रवर्तन दल को मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने स्वयं अपने ठेले और सामान हटाना शुरू कर दिया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जनता को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।