फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The coronation of the corona: corona swallowed 6 lives

कोरोना का तांडव: 6 की जिंदगी निगल गया कोरोना

Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The coronation of the corona: corona swallowed 6 lives
कासगंज। कोरोना ने सोमवार को फिर से सात संक्रमितों की जिंदगी निगल ली। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इससे जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कल्याण सिंह (61) को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गीता(45) पत्नी मुन्नालाल निवासी नमेनी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदीप कुमार (38) निवासी आवास विकास कॉलोनी कई दिन से बीमार चल रहे थे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रामा देवी (70) पत्नी अनार सिंह निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी ने जिला अस्पताल में कई दिन तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। कुसुम देवी (53) निवासी गंगेश्वर कॉलोनी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गंभीर हालत में शनिवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शशि साहू (49) पत्नी राजेद्र निवासी नदरई गेट को कोरोना संक्रमण के बाद गंभीर हालत में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित चंद्र कली (45)पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी गली कायस्थान सहावर गेट का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उनको राहत नहीं मिल सकी। सोमवार को शाम के समय उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिवारों में कोहराम मच गया।

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी खतरनाक रूप ले चुकी है। सात लोगों की कोरोना संक्रमण से और मौत हुई है। इसमें जिला अस्पताल पर पांच तथा मिशन अस्पताल में एक संक्रमित की मौत हुई है। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed