{"_id":"698504f4cbca1ec16e0761a9","slug":"the-construction-of-the-mandi-committee-fell-victim-to-corruption-within-a-month-the-stones-on-the-3-km-long-road-began-to-crumble-and-potholes-appeared-everywhere-agra-news-c-421-1-ag11012-960-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मंडी समिति का निर्माण, एक माह में ही उखड़ने लगे 3 किमी लंबे मार्ग की गिट्टियां, जगह जगह दिखने लगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मंडी समिति का निर्माण, एक माह में ही उखड़ने लगे 3 किमी लंबे मार्ग की गिट्टियां, जगह जगह दिखने लगे गड्ढे
विज्ञापन
कागारौल। क्षेत्र के गांव गढ़मुक्खा में चामुंडा देवी मंदिर से बासुजान तक मंडी समिति द्वारा बनाया गया लगभग 3 किलोमीटर लंबा मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर मात्र एक माह में ही उखड़ गया है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सड़क से गिट्टियां उखड़ने लगी है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, महेश सिंह, रविंद्र सिंह, प्रेम सिंह कुशवाहा सहित अनेक ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है।