{"_id":"6a2c770f6aff7ab4160f6ca5","slug":"the-company-did-not-install-the-panels-after-the-solar-energy-funds-were-deposited-into-the-account-agra-news-c-364-1-ag11010-130116-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सौर ऊर्जा के रुपये खाते में डालने के बाद कंपनी ने नहीं लगाए पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सौर ऊर्जा के रुपये खाते में डालने के बाद कंपनी ने नहीं लगाए पैनल
Sat, 13 Jun 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
आगरा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सौर ऊर्जा के प्लांट घरों में लगाने वाली कंपनी पर उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। प्रतिनिधियों ने पीड़ित के खाते में लोन की राशि आने के बाद कंपनी के खातों में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद पैनल नहीं लगाया। पीड़ितों ने यूपीनेडा कार्यालय में शिकायत की है।
फाउंड्री नगर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए टेक्सकोसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया था। संयंत्र के लिए बैंक लोन कराया था। कंपनी के खाते में 23 मार्च को 1.30 लाख रुपये चले गए। कंपनी प्रतिनिधियों ने जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक सोलर नहीं लगाया। प्रतिनिधि ने फोन भी बंद कर लिए।
दूसरे शिकायत कर्ता कालिंदी बिहार निवासी राहुल पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी पूनम के नाम से आवेदन किया था। दिसंबर 2025 में लोन मंजूर हुआ। उसमें से टेक्सकोसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खाते में 1.20 लाख रुपये डाल दिए लेकिन वेंडर ने संपर्क करना बंद कर दिया। अब तक सोलर पैनल नहीं लगाया है। यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी खगेंद्र सिंह का कहना है कि टेक्सकोसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत आई है। पीड़ितों के आरोपों की जांच की जा रही है। सही पाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।