{"_id":"6a5fdde090e7ab68fa031c5d","slug":"the-cm-will-stay-in-the-city-for-two-days-a-public-meeting-will-be-held-at-tata-maidan-agra-news-c-25-1-agr1035-1114561-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो दिन शहर में रहेंगे सीएम, टाटा मैदान में होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो दिन शहर में रहेंगे सीएम, टाटा मैदान में होगी जनसभा
विज्ञापन
आगरा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई तक दो दिन शहर में रहेंगे। वह फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कैशलेस चिकित्सा योजना का उद्घाटन भी होगा।
सीएम योगी के आगमन को लेकर मंगलवार से ही पुलिस और प्रशासन का अमला तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनसभा स्थल के लिए मंगलवार को पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार और फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान का निरीक्षण किया। वहां पार्किंग व अन्य व्यवस्थाएं परखीं। इसके बाद उन्होंने खंदारी स्थित विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया, जहां सीएम कैशलेस योजना का लोकार्पण करेंगे। संभावित कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई शनिवार को सीएम योगी आगरा आएंगे। टाटा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। 26 जुलाई रविवार को वह विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर जाएंगे और शाम को आगरा से प्रस्थान करेंगे। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
बारिश के मद्देनजर विशेष तैयारियां
जिलाधिकारी ने मंगलवार को जनसभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था और बरसात के मौसम के दृष्टिगत अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बरसात की आशंका के चलते जनसभा स्थल में बदलाव भी किया जा सकता है। डीएम ने सभी विभागों से लोकार्पण और शिलान्यास होने वाले कार्यों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
पहली बार विश्वविद्यालय आएंगे सीएम, देंगे कैशलेस योजना की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को पहली बार डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आएंगे। वह आगरा के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित कैशलेस चिकित्सा योजना के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया। आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने मंगलवार को बैठक करके समिति अध्यक्षों एवं सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों, सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी लगेगी।