{"_id":"60edcc5d8ebc3ef9fe5a17b1","slug":"the-chairman-got-the-floor-done-in-the-bhimsen-temple-courtyard-mainpuri-news-agr499684228","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने भीमसेन मंदिर प्रांगण में कराया फर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने भीमसेन मंदिर प्रांगण में कराया फर्श
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के पावन धाम भीमसेन मंदिर में होने वाले जलभराव से निजात मिल गई है। चेयरमैन मनोरमा देवी के प्रयास से यहां मिट्टी डालने के साथ ही सीसी फर्श करा दिया है। वहीं मंदिर तक पहुंच मार्ग पर सीसी निर्माण कराया गया है।
शहर के पवित्र श्री भीमसेन महाराज मंदिर में बरसात के समय नाले का पानी घुस जाता था। इससे मंदिर में आने वाले भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चेयरमैन मनोरमा देवी ने भीमसेन मंदिर से अमित वैश्य मेमोरियल स्कूल तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया। मंदिर में मंगलवार को हुए नव निर्माण को चेयरमैन ने मंत्रोच्चारण के साथ लोकार्पण किया। चेयरमैन मनोरमा देवी ने अपने पति लक्ष्मण गुप्ता के साथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की।
इस अवसर पर दीपक चौहान, एड अभिषेक कुमार, दीप प्रकाश, टीटू गुप्ता, इंदू गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।