{"_id":"67b76e64f387f1a7390d0210","slug":"the-caravan-of-kanwariyas-is-increasing-at-lehra-ganga-ghat-kasganj-news-c-175-1-kas1002-128167-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लहरा गंगा घाट पर बढ़ रहा कांवड़ियों का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लहरा गंगा घाट पर बढ़ रहा कांवड़ियों का कारवां
Thu, 20 Feb 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थ नगरी के लहरा गंगा घाट पर कांवड़ियों का कारवां बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश से श्रद्धालु गंगा घाट पहुंच रहे हैं। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में लहरा घाट से गंगाजल भरने बड़ी संख्या में कांवड़िए आते हैं। कांवड़ियों ने तीर्थनगरी के कासगंज गेट, चंदन चौक और होडलपुर में दुकानों से कांवड़ सजाने का सामान खरीद रहे हैं। कांवड़िए लहरा गंगा घाट से कांवड़ में लेकर हरि की पौड़ी किनारे और बस स्टेशन मार्ग से निकल रहे हैं। उनके लोकगीत भोला तेरी बम के जयकारे से तीर्थ नगरी गुंजायमान है। हरि की पौड़ी की परिक्रमा करते हुए कांवड़ियों ने क्षेत्राधीश वराह भगवान के दर्शन किए। इसके बाद अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन