{"_id":"64e1f963fc60bf81240336d4","slug":"the-bull-killed-the-farmer-guarding-the-crop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2989-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला
Sun, 20 Aug 2023 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला
- काफी देर तक सींग में फंसाकर घसीटा, बिछवां के गांव हेमपुरा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां (मैनपुरी)। गांव हेमपुरा में शनिवार की रात फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जमीन पर उठाकर पटका और सींग में काफी दूर तक घसीटा। लाठी डंडा लेकर आए ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया। तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव हेमपुरा निवासी किसान मनीष शाक्य (36) ने इस बार खेत में मक्का की फसल की थी। शनिवार की देर रात वह छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के खेत पर गया था। रखवाली करने के दौरान एक सांड़ ने मनीष पर हमला कर दिया। सांड़ ने पहले तो किसान को उठाकर पटका। इसके बाद सींग में फंसा कर काफी दूर तक घसीटा। आसपास खेत में मौजूद ग्रामीण चीख पुकार सुनकर खेत की ओर पहुंचे। हमलावर सांड़ को लाठी डंडे और फावड़े से खदेड़ कर भगाया। मनीष के परिजन भी आ गए। परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया। सांड़ के हमले में किसान की मौत होने की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी गांव पहुंची।