{"_id":"668e8570cfd007075702d5fe","slug":"the-bull-attacked-the-farmer-who-was-guarding-the-crop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120432-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटका
Wed, 10 Jul 2024 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटका
- गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव धीरपुर मुड़ौसी में फसल की रखवाली करने गए एक वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। पटक कर वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह से सांड़ को भगाया। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर मुड़ौसी निवासी किसान जागेश्वर सिंह (65) बुधवार को अपने खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन पर खेत में घुसे सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले से बचने के लिए वृद्ध किसान ने भागने का प्रयास किया लेकिन सांड़ ने पीछा नहीं छोड़ा। वृद्ध किसान को कई बार उठा उठा कर जमीन पर पटका। जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर आए और सांड़ को भगाया। किसान को एंबुलेंस से किशनी सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।