फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bride refused to marry after smelling alcohol

Agra News: शराब की महक आने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Tue, 23 Apr 2024 05:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry after smelling alcohol
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे के मुंह से शराब की महक आने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इस हंगामा हो गया। रातभर समझाने के प्रयास चलते रहे। समझौता होने पर सोमवार को शादी की रस्म पूरी हुई।ढोलना क्षेत्र के गांव में अलीगढ़ जनपद से बरात आई। दूल्हे ने शराब का सेवन कर लिया। रात में फेरे की रस्म के दौरान अचानक दुल्हन को दूल्हे के मुंह से शराब की महक आई। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष भी शादी न करने पर अड़ गया। रातभर बराती गांव में डेरा डाले रहे और मान मनव्वल का दौर चलता रहा। दिन में फिर से कवायद शुरू हुई। मध्यस्थ व ग्रामीणों के प्रयास के बाद दूल्हे ने शराब न पीने का भरोसा दिया। इसके बाद दूल्हन शादी को राजी हुई और रस्मों को पूरा किया गया। शादी हो जाने के बाद दोनों पक्षों ने राहत ली। सीओ सिटी अजीत कुुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed