फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of the outpost in-charge was found in the bushes on Bareilly-Mathura highway

Agra News: चौकी इंचार्ज का बरेली-मथुरा हाईवे पर झाड़ियों में मिला शव

Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The body of the outpost in-charge was found in the bushes on Bareilly-Mathura highway
कासगंज। बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला चौकी इंचार्ज का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वह मंगलवार सुबह टहलने निकले थे। बंदा पुलिया के पास अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से मौत होना बताया जा रहा है। सूचना पर एसपी, एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद मथुरा के थाना छाता में गांव नरी निवासी प्रहलाद सिंह (56) पुत्र स्व. नवल सिंह कछला पुलिस चौकी पर प्रभारी पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे पालतू कुत्ते के साथ बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं की तरफ टहलने निकले थे। वह अपना मोबाइल चौकी पर ही छोड़ गए थे। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर पुलिसकर्मियों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पालतू कुत्ते को अकेले वापस लौट आता देख अनहोनी होने की आशंका हुई। गोला कुआं और कछला चौकी के बीच में बंदा पुलिया के पास झाड़ियों में चौकी इंचार्ज का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सूचना पर सोरोंजी थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंच गए। एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी राजेश भारती ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल पर अज्ञात वाहन का शीशा टूटा पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज की मौत की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से चौकी इंचार्ज को वाहन ने मारी टक्कर
एएसपी राजेश भारती ने बताया कि चौकी इंचार्ज को किसी लोडर या कार ने पीछे से टक्कर मारी है। चौकी इंचार्ज की पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। टक्कर इतनी जोरदार से थी कि वह उछलकर रोड किनारे झाड़ियों में गिर गए। इससे उनका सिर फट गया।
पांच साल से जिले में थे तैनात
प्रहलाद सिंह वर्ष 1990 में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। वह पांच साल से जिले में तैनात थे। लंबे समय तक नदरई गेट चौकी में तैनाती रही। एसआई पद पर प्रमोशन के बाद 9 मार्च से सोरों थाना क्षेत्र की कछला चौकी में प्रभारी पद पर तैनात थे।

10 साल पहले हो चुकी है पत्नी की मौत
चौकी इंचार्ज के भतीजे कमल ने बताया कि प्रहलाद सिंह की पत्नी रामवती का 10 साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। परिवार में बेटे लोकेंद्र (32), तेजेंद्र सिंह (30) और बेटी ललितेश (28) हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।


वर्जन
सड़क हादसे में चौकी प्रभारी की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। -अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed