{"_id":"62c9c5deed073a22b03c8061","slug":"the-body-of-the-newly-married-woman-was-found-lying-on-the-porch-of-the-house-mainpuri-news-agr539630389","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता की पीट पीट कर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव विवाहिता की पीट पीट कर हत्या का आरोप
विज्ञापन
कुसमरा/रामनगर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव हविलिया में शनिवार को नव विवाहिता का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। सूचना पर कुसमरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ससुरालीजन भाग चुके थे। मायके पक्ष के लोगों ने पीट पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव ज्यूरी चंदरमपुर निवासी 19 वर्षीय सूबी का निकाह दो माह पूर्व थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी राजीव हुसैन के साथ हुआ था। शनिवार की शाम को पुलिस को सूबी की मौत की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सूबी का शव घर के बरामदे में पड़ा हुआ था। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग आ गए। घर से ससुरालीजन गायब थे। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्हीं लोगों ने पीट पीट कर हत्या की है।
सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।