फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of Raju of Kauri village was found in the bushes

कौरई गांव के राजू का थ झाड़ियों में मिला शव

Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The body of Raju of Kauri village was found in the bushes
फतेहपुरसीकरी। कौरई टोल प्लाजा के समीप झाड़ियों में मिला शव नगला कौरई गांव के राजू (25) का था। मृतक के बहनोई और अन्य परिचितों ने शव की शिनाख्त की। मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतक के भाई, भाभी व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि ग्राम कौरई के मजरा नगला कौरई निवासी राजू हैदराबाद व अन्य महानगरों में पत्थर का काम करता था। चार दिन पूर्व ही वह गांव आया था और तीन दिनों से गायब था। सोमवार की शाम कौरई टोल के पास झाड़ियों में शव मिला था। मृतक के जीजा भूदेव व रामकरन व अन्य परिचितों ने शव की शिनाख्त राजू के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ पर राजू और एक महिला युवती का नाम लिखा है। रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में थाना प्रभारी एएसपी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। भाई-भाभी समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed