फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a young man was found hanging from a noose at a sweet shop.

Agra News: मिठाई के गोदाम पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 07 Oct 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose at a sweet shop.
बाह। बासौनी के लखनपुरा गांव का अमित (20) रविवार की सुबह साहिबाबाद में मिठाई के गोदाम में फंदे पर लटका मिला था। मृतक के पिता मुकेश ने बताया कि शनिवार की शाम बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उसने दिवाली के बाद घर पर आने की बात कही थी।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचा तो परिवार में मातमी कोहराम मच गया। लखनपुरा गांव का अमित 7-8 महीने से साहिबाबाद के गणेशपुरी स्थित बीकानेर स्वीट्स के गोदाम पर काम कर रहा था। रविवार की सुबह अमित का शव गोदाम में फंदे पर लटका मिला। गले में अंगोछे का फंदा कसा था। मौके पर पहुंचे अमित के मामा रामकिशोर ने बताया कि जब पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा तो उसकी पेंट खून से सनी हुई थी। शरीर पर छीलन के निशान थे। मौके पर पहुंची शालीमार गार्डन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अमित की मौत की खबर पर गांव से उसके पिता मुकेश और बड़ा भाई अंकित साहिबाबाद पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम अमित से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उसने दिवाली के बाद घर आने को बोला था। उन्होंने बताया कि गोदाम मालिक और साथ काम करने वाले लोग तक सामने नहीं आए हैं। उन्होंने बेटे की हत्या का शक जताया है। शालीमार गार्डन पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतक अमित 3 भाई और 2 बहनों में मुकेश की दूसरे नंबर की संतान थी। बड़ा भाई अंकित गांव में खेतीबाड़ी करता है। छोटा भाई आनंद दिल्ली में डेयरी पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed