फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a woman was found hanging in a room of her house.

Agra News: घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 21 Sep 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging in a room of her house.
मैनपुरी। थाना कुर्रा के गांव नगला दया में महिला का शव दीवार में लगे लकड़ी के टुकडे़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया, भाई ने ससुरालीजन पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर अंगौथा नगरिया निवासी ध्रुव कुमार ने बहन प्रीती (35) की शादी करीब 10 साल पहले थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला दया निवासी जयवीर सिंह के साथ की थी। जयवीर इटावा में भैंस की खरीद फरोख्त का कारोबार करते हैं। शनिवार सुबह प्रीती का शव घर के कमरे में दीवार में लगे लकड़ी के टुकडे़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतका के भाई ध्रुव ने बताया कि बहन के पैर जमीन को छू रहे थे, लकड़ी के टुकडे़ में फंदा लगाना संभव नहीं है। ससुरालीजन ने बहन की पीट कर हत्या की है। इसके बाद शव फंदे पर लटकाया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

करहल। गांव किरथुआ निवासी नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पिता ने पति और ससुरालीजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। करहल पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला भग्ग निवासी मूलचंद्र ने थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी को बताया कि पुत्री रीतू (23) की शादी 2 जुलाई 2025 को करहल के गांव किरथुआ के अजय कुमार से की थी। ससुरालीजन शादी कुछ दिन बाद ही पल्सर बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने 18 सितंबर को पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद सभी ससुरालीजन भाग गए। मामले में तहराीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



मायके में हुआ अंतिम संस्कार
रीतू को ससुरालीजन 18 सितंबर की रात को मेडिकल कॉलेज सैफई लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया था। मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद वह लोग शव को मायके नगला भग्ग किशनी ले गए थे। शनिवार को रीतू के शव का अंतिम संस्कार किया गया।




मोहल्ला फर्दखाना निवासी महिला ने की खुदकुशी

कुरावली। मोहल्ला फर्दखाना निवासी महिला ने शुक्रवार रात को घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर जान दे दी। परिजन ने बताया कि शादी के 11 साल हो गए थे। महिला के कोई संतान नहीं थी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। किसी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्दखाना के रहने वाले अंकित वर्मा की शादी करीब 11 साल पहले स्वाति (31) के साथ हुई थी। उनका दांपत्य जीवन खुशहाल था। संतान नहीं होने से स्वाति परेशान रहने लगी थीं। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे स्वाति का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट़्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। किसी भी पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।






कंज के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव औडे़न्य पड़रिया के मजदूर का शव शनिवार सुबह घर से कुछ दूर कंज के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने पुलिस को खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी, मगर आत्महत्या की वजह पर चुप्पी साध गए।
अमित वाल्मीकि (35) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार रात वह किसी समय घर से निकल गया, शनिवार सुबह तड़के परिजन को जानकारी मिली कि अमित का शव करीब 500 मीटर दूर कंज के पेड़ पर लटका है। परिजन मौके पर पहुंचे, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। शव को मोर्चरी भिजवाया गया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि अमित ने खुदकुशी की है, मगर कारण के बारे में वह लोग कुछ नहीं जानते।



छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमित की असमय मौत के बाद सभी परिजन दुखी हैं। अमित के चार पुत्र और दो बेटियां हैं। वह सफाई आदि मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत के बाद अब छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed