फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The birds of Pritee take high flight in Indias Got Talent

प्रीति के परिंदों ने भरी ‘इंडियाज गोट टैलेंट’ में उड़ान

Sat, 07 May 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 May 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
The birds of Pritee take high flight in Indias Got Talent
प्रीति के परिंदों ने भरी ‘इंडियाज गोट टैलेंट’ में उड़ान - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत डांस आगरा डांस प्रतियोगिता 2015 में विजेता बने प्रीति के परिंदे डांस ग्रुप के कलाकारों ने नया मुकाम हासिल किया है। कोरियोग्राफर आकाश कनौजिया के ग्रुप के 30 कलाकारों का हुनर शनिवार को कलश चैनल के शो इंडियाज गोट टैलेंट में रात नौ बजे प्रसारित किया जाएगा। वंदेमातरम...की थीम पर दी गई इसी प्रस्तुति पर ग्रुप को अमर उजाला ने पहला पुरस्कार दिया था।
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित डांस अकादमी प्रीति के परिंदे के आकाश कनौजिया बताते हैं कि अमर उजाला ने ग्रुप की प्रतिभा को निखारने का मौका दिया। यही कारण है कि ग्रुप ने मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के डांस आगरा डांस प्रतियोगिता में वर्ष 2012, 2013 और 2015 में ग्रुप डांस के खिताब जीते। आकाश ने बताया कि एक माह पहले ग्रुप के 30 कलाकारों ने इंडियाज गोट टैलेंट सीरियल में चयन के लिए मार्च में दिल्ली में दो राउंड में आडिशन दिए। मुंबई में क्वालीफाइंग राउंड में भी ग्रुप ने जगह बनाई। इसके बाद इंडियाज गोट टैलेंट में कलाकारों ने फिल्म एबीसी-पार्ट 2 के गीत वंदेमातरम पर प्रस्तुति दी। आकाश ने बताया कि शो की जज किरण खेर ने ग्रुप के परफार्मेंस पर स्टैडिंग ओवेशन दी। इस प्रस्तुति में कलाकारों ने चाइनीज पंखों के साथ प्रस्तुति दी है। अब प्रीति के परिंदे को इस शो के अगले राउंड के लिए भी चयनित किया गया है। 30 सदस्यीय ग्रुप में 23 साल के चंचल चौहान से लेकर पांच साल के पुनीत तक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed