{"_id":"61d484dc8c7b3a077c0bfd9f","slug":"the-bike-rider-ran-away-by-snatching-the-woman-s-mobile-mainpuri-news-agr520081940","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मोबाइल छीन कर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का मोबाइल छीन कर भागे बाइक सवार
विज्ञापन
मैनपुरी। एटा से अपनी रिश्तेदारी में मैनपुरी आई एक महिला से क्रिश्चियन मैदान की ओर से आए बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए।
जनपद एटा के अलीगंज निवासी ब्रहृमा देवी मंगलवार की सुबह रोडवेज बस से मैनपुरी शहर में स्टेशन रोड पर रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आ रही थी।
ईशन नदी पुल पर उतरने के बाद वह टेंपो से कचहरी रोड स्थित स्टैंड पर पहुंची। इसके बाद पैदल ही क्रिश्चियन मैदान से होकर स्टेशन रोड की ओर जा रही थी।
क्रिश्चियन मैदान के पास फोन पर बात करने के दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन ले गए। महिला उनके पीछे भागी और शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। कुछ देर रुकने के बाद महिला स्टेशन रोड की ओर चली गई।