फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bike got stuck in the truck and dragged for a kilometer

Agra News: ट्रक में फंस कर एक किमी तक घिसटती चली गई बाइक

Wed, 07 Aug 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
The bike got stuck in the truck and dragged for a kilometer
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में पड़रिया चौराहा के पास खड़ी एक बाइक को मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंस कर करीब एक किमी दूर तक घिसटते हुए चली गई। लोगों का पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव नगला मिंते निवासी अखिलेश सिंह बुधवार की सुबह पड़रिया चौराहा पर सब्जी खरीदने के लिए आया था। उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सब्जी खरीदने लगा। तभी मार्ग से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक ट्रक में फंस गई। चालक ने ट्रक को तेजी के साथ दौड़ा दिया। बाइक करीब एक किमी तक ट्रक में घिसटती हुई चली गई। ग्रामीणों को पीछा करने देख चालक ट्रक को गांव भगवंतपुर के पास छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर मशक्कत के बाद ट्रक में फंसी बाइक को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed