{"_id":"66aaa004709a698f1e07f274","slug":"the-answer-to-the-dilapidated-road-was-correct-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121656-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खस्ताहाल मार्ग को जवाब में बताया सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खस्ताहाल मार्ग को जवाब में बताया सही
Thu, 01 Aug 2024 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
किशनी। विधायक किशनी ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए बिधूना चौराहे से बसैत होते हुए शमशेरगंज के उखड़े मार्ग को दोबारा बनवाने की मांग की थी। जवाब आया तो विधायक भौचक्के रह गए। खस्ता हाल मार्ग को जवाब में कुछ को बिल्कुल सही बताया गया। चार किमी मार्ग में पॉट होल्स भरने का जवाब मिला। विधायक ने बुधवार को मुख्यमंत्री के पत्र को वायरल किया है।
क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कठेरिया ने विधानसभा सत्र के दौरान सीएम को संबोधित कर बिधूना चौराहे से बसैत होते हुए बदहाल मार्ग के नवीनीकरण की मांग उठाई थी। जुलाई माह में विधायक को पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो जवाब दिया वह चौंकाने वाला था। बताया गया कि इस मार्ग की कुल लंबाई सात किमी है। तीन किमी पांच से सात पर सामान्य मरम्मत नवीनीकरण योजना के तहत कार्य करवा दिया गया है। जीरो से चार किमी के पॉट होल्स भरने का कार्य कराया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुगम है। इस मार्ग का पुनर्निर्माण वित्तीय संसाधनों पर निर्भर है। विधायक द्वारा सीएम का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।