फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The All India Under-19 Prize Money Hockey Tournament has commenced.

Agra News: ऑल इंडिया अंडर-19 प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Mon, 22 Dec 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The All India Under-19 Prize Money Hockey Tournament has commenced.
ऑल इंडिया अंडर-19 प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट 
आगरा। ऑल इंडिया साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह स्मृति अंडर-19 प्राइजमनी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में प्राचीन युद्ध कला गतका के प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित किया। देशभर की 12 टीमें पांच दिन चलने वाले टूर्नामेंट में अपना जोर दिखाएंगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के पहले दिन नवल टाटा अकादमी जमशेदपुर, साईं लखनऊ, हॉकी इटावा ने जीत दर्ज की। विजय हॉकी प्रयागराज और हॉकी धौलपुर के मध्य मैच बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी व आगरा हॉकी मास्टर्स के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, विशिष्ट अतिथि हॉकी ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी जगबीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव राजीव सोई, अमिताभ गौतम, धर्मेंद्र बघेल, अजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में गुरुद्वारा गुरु का ताल के साथियों ने प्राचीन युद्ध कला गतका का प्रदर्शन किया। देशभर से आए खिलाड़ियों ने गतका कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हॉकी लगातार तरक्की कर रही है। संचालन गगन मदान ने किया। इस दौरान बाबा राजेंद्र सिंह, मनोज जादौन, हरविजय सिंह बाहिया, अजय नारायण, संजय गौतम, नरेंद्र सिंह, मोहित कपूर, परमजीत सिंह, देवेंद्र गुप्ता, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, गर्जन सिंह आदि मौजूद रहे।



पहले दिन खेले गए चार मुकाबले

आयोजन सचिव ने बताया कि लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में राजा करन हॉकी और हॉकी इटावा के मध्य मैच हुआ। इस मैच को हॉकी इटावा ने 8-5 से जीता। दूसरे मैच में साईं लखनऊ व रामपुर हॉकी के बीच मुकाबला हुआ। साईं लखनऊ ने 23-02 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में विजय हॉकी प्रयागराज व हॉकी धौलपुर के बीच हुआ मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा। चौथे मैच में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने सरस्वती हॉकी को 6-4 से हराया। निर्णायक अमित गुप्ता, ब्रजेश कुशवाह, जावेद खान, अजय कुमार, धर्मेश, प्रशांत शुक्ल, मधु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed