फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The air of the district is getting polluted, AQI reached 285

Agra News: प्रदूषित हो रही जिले की हवा, एक्यूआई पहुंचा 285

Thu, 16 Nov 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
The air of the district is getting polluted, AQI reached 285

विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली के तीसरे दिन जिले का एक्यूआई 285 तक पहुंच गया। जिला अस्पताल में दमा के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही दमा से पीड़ित अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ दिया। 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार अब तक सबसे प्रदूषित दिन रहा।
बुधवार को जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 255 था वह बृहस्पतिवार को 30 अंको की बढ़ोतरी के साथ 285 तक पहुंच गया। जनपद में बृहस्पतिवार को सुबह से ही स्मॉग के रूप में धुंध छाई रही। दोपहर को थोड़ी राहत मिली लेकिन दिन ढलते ही फिर से मौसम में स्मॉग बढ़ गया। मौसम में धुंध के कारण लोगों को आंखों में जलन का अहसास भी हुआ। नेत्र रोग विभाग में बृहस्पतिवार को 97 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

दमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। नगला हर्ष निवासी मुलायम सिंह (60) को दमा की दिक्कत थी। बुधवार रात परिजन ने हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान ब़ृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को दमा से पीड़ित 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें से दो मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सांस लेने में दिक्कत के चलते एक वृद्ध को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौसम में धुंध के चलते दमा के मरीजों की हालत बिगड़ गई है। ऐसे में दमा के मरीज अपनी देखभाल रखें। - डॉ.मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed