{"_id":"691b8c32d6fae4e64906070f","slug":"the-administration-again-stopped-the-construction-of-the-boundary-wall-in-the-utangan-river-area-agra-news-c-25-1-agr1008-919250-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उटंगन नदी क्षेत्र में चहारदीवारी का निर्माण प्रशासन ने फिर रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उटंगन नदी क्षेत्र में चहारदीवारी का निर्माण प्रशासन ने फिर रुकवाया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी एवं पुलिस टीमनदी क्षेत्र में बनाई गई दीवार
खेरागढ़। उटंगन नदी की तलहटी में किए जा रहे चहारदीवारी निर्माण को प्रशासन ने सोमवार को चौथी बार रुकवाया। प्रशासन तीन बार पहले भी रोकने की कार्रवाई कर चुका है। सोमवार को पिछले निर्माण से लगभग तीन फीट आगे बढ़ाते हुए एक ही दिन में नदी के किनारे करीब 200 मीटर लंबी सीमेंटेड चहारदीवारी का निर्माण कर दिया गया। लंबे समय से चल रहे मामले में प्रशासन अब तक कोई भी निर्णायक कार्रवाई नहीं कर पाया है।
सूचना मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल मधुरेश तिवारी, सुधीर राजपूत, प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेरागढ़ विजेंद्र कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवाया। अधिकारियों द्वारा निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों से अनुमति संबंधी आदेश मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसडीएम ऋषि राव ने बताया कि नदी क्षेत्र में अवैध निर्माण की सूचना पर कार्य रुकवा दिया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद