फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused were not arrested in the Neelam murder case

नीलम हत्याकांड में अभी तक नहीं पकड़ा गया कोई आरोपी

Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The accused were not arrested in the Neelam murder case
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दूंदे में हुए नीलम हत्याकांड में 10 दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतका के परिजनों ने पति सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या व आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी नीलम यादव की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व अरुण कुमार के साथ हुई थी। 24 अप्रैल की रात को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन वहां से भाग गए। मामले में मृतका के भाई रवी कुमार ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पति अरुण कुमार, ससुर अजब सिंह, सास सिलोचा देवी, ननद लाडो, रिंकी, शिल्पी, बड़ी बुआ, फूफा बालस्टर सिंह निवासी बसंतपुर किशनी, छोटी बुआ कुसमा, फूफा अमर सिंह निवासी नगला अहिर किशनी, विजय सिंह निवासी अयोध्या कुंज अर्जुन नगर शाहगंज आगरा, प्रशांत मोहन निवासी सालासार बालाजी मंदिर के सामने शास्त्रीपुरम आगरा के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। वारदात को 10 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने बताया कि पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed