फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused uprooted the slab installed after measurement

Agra News: पैमाइश करके लगाई गई पटिया को आरोपियों ने उखाड़ा

Wed, 28 Feb 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The accused uprooted the slab installed after measurement
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में एक गांव में खेत की पैमाइश के बाद निशान के लिए लगाई गई पटिया को आरोपियों ने उखाड़ दिया। मामले में खेत स्वामी ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर सिरोली मार्ग पर अतरश्री निवासी टंडोली खालसा के खेत में एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने 18 जनवरी को पैमाइश कर पटिया लगा दी। अतरश्री का आरोप है कि 19 जनवरी को नन्नू सिंह, भगवान सिंह, रूप सिंह निवासी दानियागंज, लालाराम निवासी गोरहा ने पैमाइश के बाद निशान के लिए लगी हुईं पटिया को उखाड़ दिया। मामले की अतरश्री ने पटिया हटाने की शिकायत उप जिलाधिकारी से की। शिकायत पर एसडीए के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जिसमें मामला सही पाया गया। सोमवार को अतरश्री ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed