फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused stole animals from the king's garden.

Agra News: राजा के बाग से पशु चोरी कर ले गए नामजद

Mon, 22 Jan 2024 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
The accused stole animals from the king's garden.
राजा के बाग से पशु चोरी कर ले गए नामजद
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राजा का बाग में गली नंबर सात में नामजद लोग पशु चोरी कर ले गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ पशु चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत बढेरा निवासी ज्ञान पाल सिंह ने बताया कि पत्नी व बच्चे सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर सात में रह रहे हैं। 10 जनवरी की शाम सभी परिजन गांव आ गए थे। अगले दिन जब घर पहुंचे तो पता चला कि तीन भैंस की पड़िया चोरी हो गईं थीं। आसपास लगे हुए सीसीटीवी देखे तो पता चला कि चोर मदार दरवाजे की ओर गए हैं। पशु चोरी ग्रीश बाबू, सीटू, रीटू, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह निवासी गांव बढेरा नगला हिम्मत बिछवां चोरी कर ले गए हैं। यह लोग वर्तमान में शहर के राधारमन रोड पर रह रहे हैं। इन लोगों से पूर्व में झगड़ा हुआ था। इसी की रंजिश मानते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed