फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused of the attack could not be caught even after one and a half months

Agra News: डेढ़ माह बाद भी नहीं पकड़े जा सके हमले के आरोपी

Sat, 06 Apr 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The accused of the attack could not be caught even after one and a half months
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर मारपीट व कपड़े फाड़ने सहित बलवा, जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में नामजद सात आरोपी करीब डेढ़ माह बाद पर पकड़े नहीं जा सके हैं। पीड़ित महिला व उनके अधिवक्ता ने एसपी से इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।23 फरवरी को सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला बैरू की महिला दीपा के ऊपर उसके ही घर में आरोपी खुर्शीद, शाहरूख, कुलदीप, राजकुमार, संजीव सिंह, कौशल व ब्रज बिहारी ने हमला बोल दिया। महिला के पति पर फावड़ा, सरिया, लाठी डंडों से प्रहार किया। पीड़ित महिला के पति सुभाष चंद्र का इलाज भी जिला चिकित्सालय में हुआ और चिकित्सीय परीक्षण किया गया। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने आरोप लगाया कि पुलिस बघराई के ग्राम प्रधान कन्हैया के प्रभाव में है जो स्वयं में हिस्ट्री शीटर अपराधी है। कई बड़ी आपराधिक वारदातों के मामले उस पर संचालित हैं। अधिवक्ता ने उसकी हिस्ट्रीशीट भी दाखिल की है। अधिवक्ता ने बताया कि 22 मार्च को पीड़ित कासगंज आ रहे थे तभी बघराई के पास कन्हैया ने बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की और फैसला करने की धमकी दी। अधिवक्ता ने एसपी से कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत सीएम और डीजीपी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed