फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused of running an illegal arms factory did not get bail

Agra News: अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Thu, 13 Jun 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The accused of running an illegal arms factory did not get bail
कासगंज। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अवैध रूप से शस्त्र फैक्टरी चलाते हुए पकड़े गए आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।थाना गंजडुंडवारा के उप निरीक्षक आशीष कुमार ने 3 मई 2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला चीना के जंगल से दो लोगों को अवैध रूप से शसत्र फैक्टरी संचालित करते हुए पकड़ लिया। मौके पर पकड़े गए आरोपियों संजोग उर्फ संजू निवासी काशीराम कॉलोनी गंजडुंडवारा व रईस निवासी ग्राम रसूलपुर थाना सिकंदरपुर वैश्य हाल निवासी मोहल्ला बरी थोक गंजडुंडवारा के कब्जे से मौके पर पुलिस ने चार तमंचे बने हुए व एक अधबना तमंचा व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

कारागार में निरुद्ध चले आ रहे आरोपी संजोग ने न्यायालय में जमानत अर्जी प्रस्तुत कर पुलिस द्वारा झूठा फंसाया जाना बताते हुए जमानत की याचना की। जिसका विशेष लोक अभियोजक ने विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने को उपरांत न्यायालय ने आरोपी संजोग की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी रईस की जमानत अर्जी पूर्व में खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed