फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accounts of the main accused of the conversion gang are being investigated

Agra News: धर्मांतरण गिरोह के मुख्य आरोपी के खातों की हो रही पड़ताल

Sat, 06 Sep 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The accounts of the main accused of the conversion gang are being investigated
आगरा। शाहगंज में पकड़े गए धर्मांतरण गिरोह के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को पुलिस कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है। उसके बैंक खातों की भी जानकारी की जा रही है। उसके खाते में कब-कब, कहां से कितनी रकम आई? इस सबके बारे में बैंक से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को थाना शाहगंज पुलिस ने केदार नगर स्थित एक घर में चल रहे धर्मांतरण कराने वाले गिरोह को पकड़ा था। आरोप लगाया गया कि लोगों को बीमारी और कष्ट दूर करने के बहाने गिरोह अपने पास बुलाता था। इसके बाद हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। जब लोग तैयार हो जाते थे, उनसे मांस खाने के लिए बोला जाता था। कलावा पहनने और तिलक हटाने के लिए बोल दिया जाता था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी से पूछताछ में पुलिस को कई जानकारी मिली थी। उसे महाराष्ट्र और हरियाणा के कुछ लोग फंडिंग कर रहे थे। रकम काैन भेज रहा था? किसके खाते से आ रही थी? इसकी जानकारी के लिए पुलिस छानबीन में लगी है। कई बार लोग उसकी बेटी के खाते में भी रकम भेजा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी के लिए राजकुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। जल्द ही कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। वहीं खातों में हुए लेने-देन की भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed