{"_id":"616f10b47a68b8148a4a7182","slug":"thalassemia-victim-four-year-old-veda-needs-help-for-his-treatment-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Foundation: अमर उजाला फाउंडेशन ने थैलेसीमिया पीड़ित वेद की मदद को बढ़ाया हाथ, आप भी बन सकते हैं सहयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Foundation: अमर उजाला फाउंडेशन ने थैलेसीमिया पीड़ित वेद की मदद को बढ़ाया हाथ, आप भी बन सकते हैं सहयोगी
Wed, 20 Oct 2021 10:24 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:24 AM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन ने थैलेसीमिया से ग्रसित मासूम वेद की मदद का बीड़ा उठाया है। इस पुनीत कार्य में आप भी सहयोगी बन सकते हैं।
विज्ञापन
थैलेसीमिया से ग्रसित वेद गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में आनुवांशिक रक्त रोग थैलेसीमिया से ग्रसित चार साल के मासूम वेद गर्ग को इलाज के लिए मदद की दरकार है। नौ माह की उम्र से मासूम गंभीर रक्त रोग से जूझ रहा है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी से जुडे़ मैरो में खून नहीं बनता। बच्चे को तीन साल से हर माह खून चढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के एम्स से वेद का उपचार चल रहा है। दवाइयों व रक्त चढ़ाने से मासूम के शरीर में आयरन बढ़ रहा है। जिससे उसका गुर्दा व अन्य अंग प्रभावित हो रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता मजदूरी करते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक मासूम का जीवन बचाने के लिए उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना होगा।
विज्ञापन
इलाज में 10.90 लाख रुपये का खर्च
यह ट्रांसप्लांट जयपुर स्थित ‘साउथ ईस्ट एशिया इंस्टीट्यूट फॉर थैलेसीमिया’ में होगा। इसके लिए 10.90 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्चे की मदद का बीड़ा उठाया है और अपनी तरफ से एक लाख रुपये की राशि प्राथमिक तौर पर शामिल की है। इस पुनीत कार्य में मासूम की मदद के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं।
विज्ञापन
यहां जमा करें सहायता राशि
यदि आप आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो सहायता राशि खाता संख्या- 0354101031176 (खाता धारक जितेंद्र गर्ग, वेद के पिता) आईएफसी कोड- सीएनआरबी0000354 में जमा करा सकते हैं। मदद करने वालों के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।