{"_id":"5fdcc8d48ebc3e3c52614459","slug":"thakur-shri-bihariji-maharaj-vrindavan-news-agr472506662","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहार पंचमी आज: सज गया श्रीबांकेबिहारी मंदिर और निधिवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहार पंचमी आज: सज गया श्रीबांकेबिहारी मंदिर और निधिवन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन निधिवन के मुख्य द्वार पर होती विद्युत सजावट।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। शनिवार को विहार पंचमी पर ठाकुर श्री बिहारीजी महाराज का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर ठाकुर बांकेबिहारी और उनकी प्राकट्य स्थली श्री निधिवन सज गया है। वहीं, प्राकट्योत्सव के मौके पर ठाकुर जी 108 अमेरिकी डॉलर की माला भी धारण करेंगे। यह डॉलर की माला दिल्ली के एक भक्त ने भेजी है।
इस खास मौके पर श्री निधिवन में समाज गायन का आयोजन किया जाएगा। निधिवन से स्वामी श्रीहरिदास जी की सवारी श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक निकाली जाएगी। इसमें गोस्वामी समाज सजधज कर बधाई के पदों का गायन करते हुए चलेंगे। दोपहर में स्वामी जी एवं ठाकुर बांकेबिहारी को एक साथ भोग लगाया जाएगा। सायंकाल भी निधिवन में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
निधिवन के सेवायत बच्चू गोस्वामी ने बताया कि इस बार शोभायात्रा कोविड के चलते छोटी रहेगी। इसमें तीन झांकियां, चांदी का रथ और बैंडबाजे साथ होंगे। सुबह सात बजे निधिवन से बिहारीजी मंदिर के लिए शोभायात्रा निकलेगी। सुबह सवा आठ बजे और शाम आठ बजे आरती होगी। इस आयोजन के लिए ठाकुर जी को खास तौर पर सजाया जा रहा है।