फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tesu-Jhanjhi's marriage took place in a traditional manner

Agra News: परंपरागत तरीके से हुआ टेसू-झांझी का विवाह

Tue, 07 Oct 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tesu-Jhanjhi's marriage took place in a traditional manner
मैनपुरी/कुसमरा/करहल। शरद पूर्णिमा पर शहर और कस्बों में हिंदू रीति-रिवाज से टेसू-झांझी का विवाह कराया गया। समारोह में बच्चों ने भाग लिया और विवाह के बाद दान-दहेज देकर विदाई दी। जिले में बच्चों ने आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से टेसू-झांझी खेलते हुए घर-घर से धन मांगकर एकत्र किया। उस धन से बच्चों ने पूर्णिमा को टेसू-झांझी का विवाह रचाया। बुधवार को शाम होते हुए बच्चों का शोर सुनाई देने लगा था। हर कोई बरात की तैयारियों में जुटा था। टेसू वाले घरों में बच्चों की बरात जुट रही थी, तो झांझी के घरों में बरातियों के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। कुछ देर बाद गलियों में टेसू के बरात की धूम मचने लगी। कहीं बैंडबाजे बज रहे थे, तो कहीं बच्चे बर्तन बजाकर खुशियां मना रहे थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। ग्रामीण अंचल में टेसू महाराज की बारात निकाली गई जहां बच्चों संग बड़ों ने गाजे बाजे पर जमकर नृत्य किया। कुसमरा के कटरा मोहल्ला में बच्चों ने झांझी और टेसू का विवाह धूमधाम के साथ किया। इस अवसर पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। एक परिवार के दंपति कन्या पक्ष से अरविंद गोलू, विनोद, मनोज, रविंद्र तो वर पक्ष के धर्मेंद्र रामौतार, रामपाल कश्यप, राजीव कश्यप, मनोज कश्यप, वीरेंद्र बाथम कुलदीप वर्मा शामिल हुए। आचार्य की भूमिका में नरेंद्र दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। करहल के गांव ककवाई के राम जानकी मंदिर परिसर में टेसू-झेंझी का विवाह संपन्न हुआ। पंडित राजकिशोर शुक्ला ने मन्त्रोच्चारण कर विवाह सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर अवसर पर लखन, अभिषेक, चांदी, हर्ष, अतुल, शिवा, लव कुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed