Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Terror continues in Moti Katra cracks are appearing in houses fear persists among the families

Agra: मोती कटरा में दहशत जारी है... कुओं की मिट्टी हटते ही आ रही घरों में दरारें, परिवारों में डर कायम

Wed, 18 Dec 2024 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 01:50 PM IST
सार

आगरा मेट्रो  की टनल खुदाई से मोती कटरा में दहशत जारी है। कुओं और टीलों की मिट्टी हटने से घरों में दरारें आ रही हैं। आईआईटी के विशेषज्ञों की प्रारंभिक जांच में मोती कटरा में 12 से ज्यादा कुएं पाए गए। 
 

विज्ञापन
Terror continues in Moti Katra cracks are appearing in houses fear persists among the families
मोती कटरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जामा मस्जिद से आगरा कॉलेज के बीच मेट्रो की टनल की खुदाई के दौरान मोती कटरा के 151 मकानों में दरारें आ गई। इस मामले में आईआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मोती कटरा में कुओं को पाटकर बनाए गए मकानों में दरारें ज्यादा हैं, जबकि टीलों पर बसे मोती कटरा में मिट्टी का भराव वाली जगह पर सेटलमेंट होने से दरारें आईं। जो मकान ज्यादा पुराने और गार्डर और पत्थर के थे, उनमें यह दिक्कतें ज्यादा आई हैं। आईआईटी की विस्तृत रिपोर्ट 20 दिसंबर को प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


मोती कटरा में मिट्टी की जांच, टोपोग्राफी की रिपोर्ट आईआईटी रुड़की और कानपुर के विशेषज्ञों की टीम ने तैयार की है। प्रारंभिक तथ्यों में पाया गया है कि मोती कटरा के ज्यादातर मकानों के नीचे खोखली संरचना है। पुराने कुएं हैं, जिन्हें पाटने के बाद ऊपर मकान बनाए गए। यहां 12 से ज्यादा कुएं पाए गए हैं। जहां कुंए हैं, वहां आसपास के 5 से 6 मकानों में दरारें ज्यादा पाई गईं। घर के अंदर बने कुओं में घर का वेस्ट वाटर और सीवर पहुंच रहा है। कानपुर में भी मेट्रो टनल की खुदाई में इसी तरह की संरचनाएं टोपोग्राफी में पाई गई थीं। आगरा में इनकी संख्या ज्यादा है। आईआईटी के विशेषज्ञों से पहले स्विटजरलैंड की कंपनी ने भी टोपोग्राफी की थी, जिसका ब्योरा आईआईटी को भेजा गया था। 20 दिसंबर को दरारों की वजहों के अन्य कारण और पूरी रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


ज्यादा बारिश से भूजलस्तर भी बढ़ा है
इस बार बारिश ज्यादा होने से भूमिगत जलस्तर में इजाफा हुआ है। इसका असर कुओं के जलस्तर पर भी पड़ा है। ग्राउंड सर्वे में मिट्टी कमजोर पाई गई। मोती कटरा में टनल के कारण जिन घरों के सबमर्सिबल पंप और बोरिंग खराब हो गई, वहां नजदीक बोरिंग कराने पर 90 फुट पर पानी निकल रहा है। जैन मंदिर वाली गली में तीन मकानों में हुई बोरिंग में जलस्तर 90 फुट ही पाया गया, जबकि शहर में जलस्तर 140 से 160 फुट के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह से जैक पर टिके मोती कटरा के घर
मोती कटरा के नीचे से जब मेट्रो की टनल खुदाई के लिए टनल बोरिंग मशीन निकली तो नवंबर के पहले सप्ताह में घरों में दरार आनी शुरू हो गई। 151 घरों में दरार आने के बाद अमर उजाला ने पीड़ित परिवारों का दर्द बयां किया तो प्रशासन और यूपीएमआरसी ने गंभीरता से लेना शुरू किया। घरों की मरम्मत के साथ पीड़ित परिवारों को रहने की जगह दी गई और फिर मुआवजा देने की कवायद शुरू की गई। घरों की मरम्मत में लापरवाही के आरोप क्षेत्रीय लोग लगा रहे थे, जिसके बाद मेट्रो ने आईआईटी से टोपोग्राफी और क्षेत्र की जमीन का एक्सरे कराने की कवायद की। इस कवायद के बाद भी मोती कटरा में घर जैक पर ही टिके हैं। इनकी मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है। लोग दहशत में हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed