{"_id":"6238bc8836f67d424e763979","slug":"termination-of-service-of-employment-servant-on-negligence-mainpuri-news-agr5277884127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर रोजगार सेवक की सेवा समाप्त करने के सीडीओ ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर रोजगार सेवक की सेवा समाप्त करने के सीडीओ ने दिए आदेश
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड कुरावली की ग्राम पंचायत सोनई में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। यहां गोशाला में कमियां मिलने पर रोजगार सेवक की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं। पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब सीडीओ विनोद कुमार गोशाला पहुंचे। यहां उन्हें साफ-सफाई बेहतर नहीं मिली। दोपहर होने तक पशुओं को पानी नहीं पिलाया गया था। हौद में पानी काफी कम था। गोवंशों की हालत भी ठीक नहीं मिली। सीडीओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।
जानकारी करने पर पाया कि एक माह पूर्व आदेश दिए जाने के बाद भी अब तक मनरेगा से चारागाह की जमीन पर चारे की बुवाई नहीं हुई है। आदेशों की अवहेलना मानते हुए सीडीओ ने रोजगार सेवक सुनील कुमार की सेवा समाप्त करने और पंचायत सचिव उदयभान सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि अगर दो दिन में गोशाला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पता चला कि क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र सिंह अंतिम बार 12 मार्च को आए थे। पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
एडीओ और बीडीओ से भी मांगा जवाब
गोशाला में मिली कमियों पर सीडीओ ने पर्यवेक्षण न करने वाले दो अधिकारियों से भी जवाब मांगा है। उन्होंने एडीओ पंचायत प्रेमचंद बाथम को चेतावनी देने के साथ ही संयुक्त बीडीओ राजकुमार शर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है।