फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tent Businessman Acquitted in Rape Case After 10 Years

Agra: दुष्कर्म के केस में टेंट व्यवसायी को राहत, कोर्ट से 10 साल बाद दोषमुक्त; पीड़िता पर कार्रवाई के आदेश

Sun, 17 May 2026 01:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 17 May 2026 01:56 PM IST
सार

कोर्ट में डॉक्टर ने पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की। अदालत में पीड़िता, उसके पति और गवाह भी अपने पूर्व कथनों से मुकर गए। इस पर कोर्ट ने पीड़िता, उसके पति और एक गवाह पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दे दिए।

विज्ञापन
Tent Businessman Acquitted in Rape Case After 10 Years
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

फास्ट ट्रैक कोर्ट 1 के एडीजे यशवंत कुमार सरोज ने साक्ष्य के अभाव में 10 वर्ष पहले दर्ज दुष्कर्म और धमकी के मामले में टेंट व्यवसायी जितेंद्र उर्फ जीतू को दोषमुक्त माना है। पीड़िता, उसके पति और एक गवाह पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उनके पति की टेंट हाउस के संचालक जितेंद्र से दोस्ती थी। 15 फरवरी 2016 की दोपहर पति की गैर-मौजूदगी में आरोपी जितेंद्र घर आया। मौका पाकर पीड़िता को दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ बांधकर दो बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


अदालत में पीड़िता, उसके पति और डॉक्टर सहित सात गवाह पेश हुए थे। डॉक्टर ने पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की थी। अदालत में पीड़िता, उसके पति और गवाह भी अपने पूर्व कथनों से मुकर गए। पीड़िता ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण ही प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी ने उसके साथ कोई गलत कार्य नहीं किया था। अदालत ने गवाही से मुकरने पर पीड़िता, उसके पति और गवाह के विरुद्ध अलग-अलग विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed