फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension over the property of Ram Janaki Ashram, atmosphere heated up due to audio of murder

Agra News: रामजानकी आश्रम की संपत्ति पर तनाव, हत्या के ऑडियो से गर्माया माहाैल

Sun, 08 Jun 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tension over the property of Ram Janaki Ashram, atmosphere heated up due to audio of murder
मैनपुरी। किशनी के जटपुरा चौराहे के पास स्थित रामजानकी आश्रम की संपत्ति के अधिकार के लिए चल रहा विवाद अब एक बड़े संघर्ष में बदलता दिख रहा है। आश्रम के 80 वर्षीय महंत सुरेंद्र दास की मृत्यु के बाद उपजा यह बवाल लगातार बढ़ रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है। इस बीच, इसी मामले से जुड़े एक व्यक्ति की हत्या की बात कहने वाला करीब चार मिनट का एक ऑडियो शनिवार देर रात वायरल हो गया है, जिसने पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को भी आश्रम पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और मुख्य गेट पर प्रशासन का ताला लगा रहा। भक्तों को आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके चलते आश्रम के भीतर स्थित मंदिर में पिछले 48 घंटों से पूजा-अर्चना नहीं हो सकी है और भगवान को भोग भी नहीं लग पाया है। नगला अहिर, थाना एलाऊ के रहने वाले महंत सुरेंद्र दास रामजानकी आश्रम में रहते थे। दूसरे पक्ष से आश्रम की संपत्ति पर उनका विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात सुरेंद्र दास का निधन हो गया। शुक्रवार को उनके अनुयायी शव को आश्रम के भीतर अंत्येष्टि के लिए ले जाने लगे, लेकिन महंत रघुनंदन दास के पक्ष ने आश्रम में ताला लगा दिया और अंदर मौजूद लोगों ने शव को भीतर लाने से मना कर दिया। इस घटना के बाद तनाव पैदा हो गया और बाबा सुरेंद्र दास की हत्या की अफवाह भी फैल गई। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद लौटे अनुयायी आश्रम के बाहर ही धरने पर बैठ गए और इस बात पर अड़े रहे कि महंत के शव की अंत्येष्टि आश्रम के भीतर ही करेंगे। महंत के शिष्यों ने आरोप लगाया है कि आश्रम और उससे लगी 18 बीघा भूमि पर कब्जे की साजिश के चलते ही महंत ने प्राण त्यागे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाबा के भेष में औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर भी आश्रम में मौजूद है, जिसके खिलाफ कई शिकायतें होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed