फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tension in marriage after running of bridegroom in mathura

मंडप से भागा दूल्हा तो बंधक बनाई बरात

Mon, 01 May 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 May 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
tension in marriage after running of bridegroom in mathura
marriage - फोटो : marriage
वरमाला की रस्म न होने से खफा दूल्हा अपने पिता और दोस्तों को लेकर मंडप से ही भाग गया। इससे गुस्साए लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। क्योंकि एक ही घर में दो सगे भाइयों की बरात गई थी लिहाजा दूसरा दूल्हा भी घंटों लड़की वालों के कब्जे में रहा। बाद में पंचायत बैठी और अब तक दिया गया सामान और खर्च किया गया रुपया वापस करने के बाद ही मामला शांत हुआ। बाद में उसी मंडप में दोनों बहनों की शादी राजस्थान के हंतरा गांव के लड़कों से हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को मगोर्रा क्षेत्र के गांव लोरिया पट्टी में आगरा के भगवान टाकीज, गोपाल नगर निवासी मुकेश सिंह के दो बेटों की बरात एक  ही घर में आई थी। सगे भाइयों की सगी बहनों से शादी हो रही थी। भाइयों की बरात बैंडबाजे के साथ गांव में पहुंची। लड़की पक्ष वालों ने भी खूब स्वागत किया। 
विज्ञापन


इसी दौरान दूल्हा बने मुकेश सिंह के बड़े बेटे कान्हा सिंह ने वहां वरमाला की रस्म के बारे में पूछा। लड़की के पिता ने इस रस्म से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वरमाला की रस्म उनके यहां नहीं होती है। इससे कान्हा नाराज हो गया और अपने पिता मुकेश सिंह को साथ लेकर चुपचाप आगरा अपने घर वापस चला गया। पता भी तब चला जब फेरों की बारी आई। कान्हा की तलाश हुई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कान्हा के पिता मुकेश को फोन किया तो पता चला कि वह तो आगरा चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी स्थिति साफ होने पर लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया। दूल्हा बने मुकेश के छोटे बेटे को भी नहीं जाने दिया गया। खूब हंगामा हुआ। बाद में आगरा से लड़के के पिता को बुलाया गया। रविवार को पंचायत हुई। लड़की पक्ष ने अपनी बेटियों की शादी मुकेश के बेटों से करने से साफ इंकार कर दिया। करीब पांच घंटे तक चली पंचायत में दहेज का सामान वापस हुआ और बतौर दंड 2.28 लाख रुपये लिए गए। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed