{"_id":"5fd25bde8ebc3e3d527c7659","slug":"tender-mainpuri-news-agr471427173","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: लोहिया पार्क के लिए एक भी नहीं आया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी: लोहिया पार्क के लिए एक भी नहीं आया टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के जेल चौराहा स्थित लोहिया पार्क में विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए किसी ने टेंडर नहीं डाले। इससे उद्यान विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
लोहिया पार्क में आने वाले लोगों के लिए विभाग विभिन्न व्यवस्थाएं करता है। टेंडर के माध्मय से वाहन पार्किंग, वॉटर बोट संचालन और कैंटीन का ठेका उठाया जाता है। ऑनलाइन ई-टेंडरिंग के माध्यम से इस बार भी इन तीनों ही व्यवस्थाओं के लिए टेंडर निकाले गए थे। दो दिसंबर को निकाले गए टेंडर के लिए 10 दिसंबर सुबह 11 बजे तक आवेदन किए जाने का समय था। दोपहर साढ़े 12 बजे टेंडर खोले जाने थे।
बृहस्पतिवार को समय पूरा होने के बाद जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने टेंडर खोले तो पता चला कि किसी भी टेंडर के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। ऐसे में ये टेंडर बेकार हो गया। मामले की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को दी गई। सीडीओ की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने दोबारा टेंडर निकाले जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना के कारण रही बेरुखी
वैसे तो हर साल लोहिया पार्क में होने वाले टेंडर के लिए मारमारी रहती थी, लेकिन इस बार एक भी आवेदन न आने के पीछे कोरोना एक बड़ा कारण है। कोरोना के चलते पार्क में लोग कम आ रहे हैं। साथ ही खाने पीने और वॉटर बोट आदि में बैठने से भी बच रहे हैं। केवल वे टहलकर ही वापस लौट जाते हैं। इसीलिए इस बार टेंडर में लोगों ने रुचि नहीं ली।
लोहिया पार्क के लिए ई-टेंडर मांगे गए थे। समय पूरा होने के बाद जब टेंडर खोले गए तो एक भी आवेदन नहीं मिला। ऐसे में अब उच्चाधिकारियों ने दोबारा टेंडर निकाले जाने के आदेश दिए हैं।
अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।