{"_id":"6345b6fe0d4e251f2007e1eb","slug":"ten-years-old-aadhar-card-online-update-mandatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है तो जरूर करा लें अपडेट, चल रहा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है तो जरूर करा लें अपडेट, चल रहा विशेष अभियान
Wed, 12 Oct 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:03 AM IST
सार
डीएम ने कहा कि आधार अपडेट कराने के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये है। अगर कोई केंद्र संचालक इससे अधिक मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1947 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है। अब तक अपडेट नहीं कराया तो उसे अपडेट करा लीजिए। आधार अपडेट के लिए एटा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि यदि आधार कार्ड बने 10 साल से अधिक हो गए हैं तो इसे आवश्यक रूप से अपडेट कराएं। यह बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें। जिले में आधार अपडेट के लिए 99 आधार केंद्र संचालित है। वहीं विशेष अभियान के दृष्टिगत छह केंद्र संचालित कराए गए हैं। यहां पहुंचकर आधार में अपना पता, मोबाइल नंबर आदि अपडेट कराया जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये है। अगर कोई केंद्र संचालक इससे अधिक मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1947 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से आए अनुभाग अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि संचालित 99 केंद्रों पर एक महीने के दौरान लगभग 7000 नए आधार नामांकन और लगभग 16000 हजार आधार अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन